Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFood Fest-2025 at YBN University Students Showcase Culinary Skills

वाईबीएन विश्वविद्यालय में फूड फेस्ट

रांची में वाईबीएन विश्वविद्यालय में शनिवार को फूड फेस्ट-2025 आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी फूड स्टालों का निरीक्षण निर्णायक मंडली ने किया। वाईबीएन पब्लिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 26 April 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
वाईबीएन विश्वविद्यालय में फूड फेस्ट

रांची, विशेष संवाददाता। वाईबीएन विश्वविद्यालय में शनिवार को फूड फेस्ट-2025, आयोजित किया गया। इसमें वाईबीएन स्कूल फॉर टीचर्स ट्रेनिंग, फार्मेसी, लॉ, नर्सिंग, पैरामेडिकल, बीएचएमएस, वाईबीएन पब्लिक स्कूल, धुर्वा सहित आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ रामजी यादव, उपाध्यक्ष अंजू यादव, सीएमडी डॉ अंकिता यादव कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी फूड स्टालों का निरीक्षण निर्णायक मंडली ने किया, इसमें- डॉ अंकिता, फूड ब्लॉगर अभिषेक नाथ, नंदकिशोर, डॉ सुष्मिता, डॉ हर्षिता, शामिल थे। सभी समूह में प्रथम स्थान वाईबीएन पब्लिक स्कूल, धुर्वा को मिला। दूसरे स्थान पर वाईबीएन विवि के स्कूल एग्रीकल्चर के विद्यार्थी रहे। तीसरे स्थान पर वाईबीएन स्कूल फॉर टीचर्स ट्रेनिंग और लॉ के विद्यार्थी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें