Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsFlorence Group of Institution Celebrates 22nd Foundation Day

फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का 22वां स्थापना दिवस मना

ओरमांझी में फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का 22वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह संस्थान 7 फरवरी 2003 को स्व. एहसान अंसारी द्वारा स्थापित किया गया था। यहां नर्सिंग, पैरा मेडिकल और फार्मेसी की पढ़ाई होती...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 7 Feb 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का 22वां स्थापना दिवस मना

ओरमांझी, प्रतिनिधि। फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का 22वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। संस्थान का स्थापना दिवस सात फरवरी 2003 को स्व. एहसान अंसारी ने फ्लोरेंस स्कूल ऑफ नर्सिंग के नाम से किया था। यहां झारखंड का पहला प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज खुला था। वर्तमान में फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में नर्सिंग के अतिरिक्त पैरा मेडिकल और फार्मेसी की पढ़ाई हो रही है। संस्थान के स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि सह संस्थापक जीनत कौशर शामिल हुई। उन्होंने बताया कि स्व. एहसान अंसारी समाजसेवी थे। उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार मुहैया कराने के लिए इस संस्थान की स्थापना की थी। इस दौरान चार दिनी खेलकूद शुरू हुई। इससे पहले केक काटकर संस्थान का स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ शाहीन कौशर, फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार कर, नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या विनिशा वंश्रियर, डॉ सुधीर कुमार, ज्योति ग्लोरिया, आशुतोष बेहरा, शकील परवेज, नीमा वंदना मिंज, डॉ मंजर आलम, शोएब अख्तर, आदित्य पवन, सादिक अंसारी, माधुरी लिली डांग, प्रियतोश रंजन और अन्य स्टॉफ तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें