Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsElephants Cause Havoc in Nagdi Villages Farmers Demand Compensation

नगड़ी में झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

नगड़ी के जंगलों के निकट ग्रामीण क्षेत्रों में दो हाथियों ने उत्पात मचाया, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद हुईं। हाथियों ने गन्ना, मकई और तरबूज की फसलों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 11 May 2025 11:12 PM
share Share
Follow Us on
नगड़ी में झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने मचाया उत्पात, ग्रामीणों में दहशत

पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। नगड़ी के जंगलों से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में झुंड से बिछड़े दो हाथी के पहुंचने से आसपास के गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना शनिवार की रात 10 बजे की है। दोनों हाथियों ने नगड़ी के साहेर, बसिला, देवरी और हरही गांव में उत्पात मचाते हुए किसानों के खेतों में लगी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। हाथियों ने किसानों के खेतों में लगे गन्ना, मकई और तरबूज की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों हाथी हरही गांव के जंगलों से निकलकर कुम्बाटोली और बसिला की और बढ़ने लगे। एक हाथी वहीं गांव के खेतों की फसल खाने में लग गया और दूसरा हाथी बसिला और सुगदा गांव के खेतों में घुस गया।

रात में खेत का पटवन कर रहे एक किसान के शोर मचाने पर साहेर और सुगदा गांव के ग्रामीण और किसान खेतों में पहुंचे और पटाखा फोड़कर मशाल जलाकर भोर चार बजे हाथी को जंगल में खदेड़ा। मौके पर देवरी गांव के किसान तुलसी साहू, संतोष कुमार महतो, साहेर गांव के किसान धनो उरांव, सुगदा गांव के किसान योगेन्द्र महतो, दशरथ महतो, हाजी कादिर अंसारी, विनोद महतो, मुकेश महतो ने बताया कि हाथी ने हमारे खेतों में तैयार फसल रौंदकर नष्ट कर दी। हम लोग कर्ज लेकर खेती करते हैं और जब फसल तैयार होती है तो जंगलों से हाथी पहुंचकर इसे बर्बाद कर देते हैं। पीड़ित किसानों ने बताया कि हाथियों के उत्पात से फसल को नुकसान होता है इससे परिवार चलाने और कर्ज चुकाने में काफी दिक्कत होती है। उन्होंने राज्य सरकार से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें