Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDirect Flight Service from Ranchi to Prayagraj for Mahakumbh Starting February 17

महाकुम्भ के लिए रांची से सीधी विमान सेवा 17 से शुरू

रांची से प्रयागराज के महाकुम्भ के लिए 17 फरवरी से सीधी विमान सेवा शुरू होने जा रही है। रांची एयरपोर्ट ने 28 फरवरी तक उड़ान की अनुमति दी है। विमान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेंगे। इंडिगो...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 8 Feb 2025 09:53 PM
share Share
Follow Us on
महाकुम्भ के लिए रांची से सीधी विमान सेवा 17 से शुरू

रांची, संवाददाता। रांची से प्रयागराज के महाकुम्भ के लिए सीधी विमान सेवा 17 फरवरी से शुरू हो सकती है। इसके लिए रांची एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 28 फरवरी तक उड़ान की अनुमति दे दी है। यह विमान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन प्रयागराज-रांची-प्रयागराज के बीच उड़ान भरेंगे। विमान सुबह 11:30 बजे रांची आएगा और दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगा। जानकारी के अनुसार महाकुम्भ के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने फ्लाइट शुरू करने की अनुमति मांगी थी। एयरलाइंस के अधिकारी के अनुसार प्रयागराज से अनुमति मिलते ही टिकट बुकिंग शुरू होगी। बता दें कि रांची से प्रयागराज कनेक्टिंग विमान से हर दिन 3 हजार लोग जा रहे हैं। वहीं, अन्य स्थानों के लिए करीब 8 हजार यात्री आवाजाही कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें