धुर्वा के बाद डोरंडा में शिक्षिका से सोने की चेन छीनी
रांची में हिनू शुक्ला कॉलोनी की शिक्षिका सुजाता पाठक से शनिवार को बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के समय उन्होंने शोर मचाया,...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 22 Feb 2025 09:15 PM

रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा के बाद अब हिनू शुक्ला कॉलोनी निवासी शिक्षिका सुजाता पाठक से शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने डोरंडा थाने में केस दर्ज कराया है। बताया कि वह स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी बीच एक बाइक से मास्क पहने दो लोग आए उनके गले से चेन झपटकर भाग निकले। वनांचल शिक्षा समिति और जागरण कुटीर के बीच में हुई इस वारदात के समय उन्होंने शोर भी मचाया, लेकिन अपराधी को कोई पकड़ नहीं सका।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।