विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी
रांची में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड और कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। विजेताओं...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 28 Feb 2025 06:52 PM

रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड और कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आखिरी दिन शुक्रवार को विशेषज्ञों द्वारा साइबर सुरक्षा से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी गईं। दिल्ली से आए डॉ आशीष जोशी, डॉ भास्कर मंडल ने छात्रों के साथ वार्ता की। इस दौरान अनुसंधान प्रस्तुतीकरण भी हुआ। समापन समारोह में अनुसंधान प्रस्तुतीकरण के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। बीटेक के छात्र ओम विशेष, अपराजिता नायक, श्रेया कुमारी व नेहा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। डॉ अजय सिंह, डॉ अरुण पाड़ी, डॉ कनौजिया सिंधु मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।