Cyber Crime Surge in Deoghar Third Highest in India साइबर अपराध में देवघर देश में तीसरे नंबर पर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCyber Crime Surge in Deoghar Third Highest in India

साइबर अपराध में देवघर देश में तीसरे नंबर पर

रांची, झारखंड में साइबर अपराध की घटनाएं देवघर जिले से बढ़ रही हैं। देवघर देश में साइबर ठगी का तीसरा सबसे प्रभावित जिला है। गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष पुलिस अधिकारियों ने इस पर रिपोर्ट पेश की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 6 May 2025 08:25 PM
share Share
Follow Us on
साइबर अपराध में देवघर देश में तीसरे नंबर पर

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में साइबर अपराध की अधिकांश घटनाएं देवघर जिले से अंजाम दी जा रही हैं। वहीं, देशभर में होने वाली साइबर ठगी से प्रभावित जिलों में देवघर तीसरे नंबर पर है। राज्य में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष राज्य पुलिस के पदाधिकारियों के द्वारा साइबर अपराध पर रिपोर्ट पेश की जाएगी। राज्य सरकार की सीआईडी द्वारा संचालित प्रतिबिंब ऐप ने राज्य में साइबर अपराध के वारदातों की समीक्षा की, वहीं रियल टाइम पर भी साइबर अपराधियों की मॉनिटरिंग की जाती है। प्रतिबिंब ऐप के द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, देवघर की जमीन से राज्य की 50 फीसदी साइबर अपराध की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है।

वहीं, देवघर के बाद दुमका सर्वाधिक साइबर अपराधियों की सक्रियता वाला जिला है। दुमका की साइबर अपराध में भागीदारी तकरीबन 15 फीसदी है, वहीं साइबर अपराध के लिए चर्चित रहा जिला जामताड़ा साइबर अपराध पर नियंत्रण पाने में सफल रहा है। जामताड़ा में राज्य भर के साइबर अपराधियों के द्वारा 5 फीसदी कांडों को अंजाम दिया जा रहा है। हरियाणा का नूह नंबर वन, राजस्थान का डीग दूसरे नंबर पर देशभर में साइबर अपराधियों की सर्वाधिक सक्रियता हरियाणा के नूह जिले से है। नूह से 88 किलोमीटर दूर स्थित राजस्थान का डीग जिला साइबर अपराधियों की सक्रियता के लिहाज से देशभर में दूसरे स्थान पर है। राजस्थान का अलवर, यूपी का मथुरा जिला इन जिलों से सटे हुए हैं, ये जिले भी देवघर के बाद साइबर अपराध से प्रभावित टॉप 10 जिलों की सूची में शामिल हैं। बिहार का नवादा- नालंदा भी बना साइबर अपराधियों का सेंटर झारखंड से सटे बिहार के नवादा व नालंदा जिले भी साइबर अपराध के लिहाज से टॉप 10 सूची में हैं। प्रतिबिंब ऐप के आकड़ों के अनुसार, इन जिलों के साइबर अपराधियों के द्वारा भी झारखंड में साइबर ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। वर्तमान में झारखंड का जामताड़ा जिला साइबर अपराध के लिहाज से पंद्रहवें नंबर पर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।