संस्कार भारती का होली मिलन समारोह
रांची में संस्कार भारती और भारती कला केंद्र द्वारा आनंदमई नगर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जैसे सामूहिक गीत, तबला वादन और नृत्य का आयोजन हुआ।...

रांची, विशेष संवाददाता। संस्कार भारती, रांची और भारती कला केंद्र, रातू की ओर से आनंदमई नगर, काठीटांड़, रातू में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष सुशील अंकन, उपाध्यक्ष राकेश रमण, महानगर इकाई की महामंत्री शशिकला पौराणिक, सदस्य कुमकुम गौड़ उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने सामूहिक ध्येय गीत गायन से की। भारती कला केंद्र के समृद्ध नयन, अद्वित शुक्ला, नीतू कुमारी, सिद्धार्थ भारद्वाज, विनीत खल्खो ने सामूहिक तीन ताल की प्रस्तुति तबले पर दी। आदित्य पुंज ने राग भूपाली में खयाल प्रस्तुत किया। होली गीत की प्रस्तुति प्रियंका चौधरी, सृष्टि, वंश खल्खो व आदित्य पुंज ने दी। शताक्षी ने एकल नृत्य और सृष्टि, विदूषी, वृष्टि ने होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया।
सुशील अंकन ने संस्कार भारती के क्रियाकलापों की जानकारी दी। राकेश रमण ने होली पर कविता सुनाई। संचालन शशिकला पौराणिक व वैकुंठ पांडेय ने किया। सुशील मिश्र के शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।