Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCongress Meeting in Jharkhand Strengthening Organization and Commitment to Public Promises

संगठन की वजह से हैं विधायक, मंत्री और सांसद, उनकी वजह से नहीं है पार्टी : खरगे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक, जीत के बाद अपने आइडियोलॉजी को लागू करना महत्वपूर्ण, संगठन की मजबूती के बारे में सोचें औ

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 6 May 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
संगठन की वजह से हैं विधायक, मंत्री और सांसद, उनकी वजह से नहीं है पार्टी : खरगे

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित कार्य समिति की बैठक केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में बीएनआर चाणक्य के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दो टूक कह दिया कि मंत्रियों, विधायकों, सांसदों को यह नहीं समझना चाहिए कि उनकी वजह से संगठन है, बल्कि संगठन की वजह से ही वे हैं। उन्हें संगठन की मजबूती के बारे में भी सोचना होगा और जनता से किए वादे पूरे करने होंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार बनने से उत्साहजनक स्थिति है। हम चुनाव जीत जाते हैं तो हमारा दायित्व खत्म नहीं होता, बल्कि जीत के बाद अपने आइडियोलॉजी को लागू करना महत्वपूर्ण है।

हर किसी को चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलता है। परिस्थितिवश कई उम्मीदवारों में से किसी एक को ही मौका मिलता है। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्होंने भी प्रखंड अध्यक्ष से लेकर यहां तक का सफर पूरा किया है, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका यह मानना है कि उनके जो वसूल हैं, उसे पूरा करना है। समाज और जनता के लिए संघर्ष करना है। अभी कई काम बाकी हैं। अगर आप वसूल पर चलते हैं तो कोई आप पर अंगुली नहीं उठाएगा, संगठन में यही होना चाहिए। हमें जो पद मिलता है, उसे संभाल कर काम करना चाहिए। संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करनी होगी, मेहनत करने से इज्जत मिलती है। अगर संगठन मजबूत है तो आपको भी सम्मान मिलेगा। कागजी कमेटी नहीं, जमीन पर करना होगा काम : केसी वेनुगोपाल संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है कि प्रदेश कार्य समिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद हैं। झारखंड में पंचायत स्तर पर कमेटी को जल्द से जल्द पूरा करना है। हम कागजी कमेटी नहीं चाहते, हमें जमीन पर काम करना होगा। यह वर्ष संगठन के लिहाज से कांग्रेस के रिवाइवल का समय है। हमें जिम्मेदारी उठानी होगी। पूरे देश के लिए जातिगत जनगणना एक संवेदनशील मुद्दा है। कांग्रेस के इतिहास में जातिगत जनगणना की लड़ाई जीतना बहुत बड़ी जीत है। हमारे लिए कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। हम सभी को समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। संगठन मजबूतीकरण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं : के. राजू कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि हमें संगठन मजबूत करना है। संगठन मजबूतीकरण की दिशा में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजनीतिक दलों पर बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां होती हैं। हमें जनमुद्दों को चिन्हित कर उस पर काम करना है। 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान की शुरुआत हुई है, उसे 30 मई तक घर-घर पहुंचाना है। अगले 10 दिनों में जिला स्तर पर रैली संपन्न करना है और उसके बाद विधानसभा स्तर पर फिर हमें घर-घर संपर्क अभियान चलाना है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि संविधान बचाओ अभियान के तहत जातिगत जनगणना सहित तमाम जन मुद्दे घर-घर तक पहुंचाए जाएंगे। बैठक में थे शामिल बैठक में सह प्रभारी सिरी बेला प्रसाद, प्रदीप यादव, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, राजेश कच्छप, गुरदीप सिंह सप्पल, प्रणव झा, विक्रांत भूरिया, राजेश लिलोठिया, अलका लांबा, दीपिका पांडेय सिंह, डॉ इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, डॉ अजय, डॉ रामेश्वर उरांव, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, राजेश ठाकुर, प्रदीप बालमुचू, सुबोधकांत सहाय, कुमार जयमंगल, सुरेश बैठा, बन्ना गुप्ता, बादल, ममता देवी, नमन विक्सल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, श्वेता सिंह, फुरकान अंसारी, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, संजय पांडेय, लालकिशोर शाहदेव, सोनाल शांति, अमूल्य नीरज खलको, आलोक दुबे, राजेश गुप्ता, गजेंद्र सिंह, अभिलाष साहू, एम तौसीफ, मंजूर अंसारी, कमल ठाकुर, अभिजीत राज, गुंजन सिंह, नेली नाथन, शांतनु मिश्रा, सुल्तान अहमद खान, बजिंदर सिंह, अजय दुबे, मणि शंकर, प्रदीप तुलस्यान, रमा खलको, भीम कुमार, राकेश किरण महतो, कुमार राजा उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें