Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीCongress Manya Conference in Ranchi Women s Empowerment and Participation Highlighted

कांग्रेस का मंईयां सम्मेलन 22 को, महिलाओं को करेगी सम्मानित

सम्मेलन में 15 विधानसभा क्षेत्र से हजारों महिलाओं के भागीदारी होगी, कार्यक्रम से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का आगाज झारखंड में होगा

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 16 Sep 2024 01:22 PM
share Share

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कांग्रेस मंईयां सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। 22 सितंबर को इसका आयोजन रांची स्थित आइटीआई बस स्टैंड के पास बजरा के जनता मैदान में होगा। इसकी घोषणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कांग्रेस भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन की। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान महागठबंधन की सरकार में जनता के हित में जितने कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और उससे जितने लोग लाभान्वित हो रहे हैं, उसी को देखते हुए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं के सम्मान में मंईयां सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में 15 विधानसभा क्षेत्र से हजारों महिलाओं के भागीदारी होगी। इसमें लातेहार, मनिका, लोहरदगा, गुमला, बिशनपुर, सिसई, सिमडेगा, कोलेबिरा, खूंटी, मांडर, रांची, कांके, हटिया, खिजरी, तोरपा, कोडरमा विधानसभा से महिलाएं भाग लेंगी। इसके अलावा प्रदेश महिला कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल होंगी। इस सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा स्तर पर जो महिलाएं कार्य कर रही हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसके माध्यम से आगे आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भूमिका, भागीदारी के साथ-साथ उनका मनोबल बढ़ाने पर भी चर्चा कर तैयारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा के को-ऑर्डिनेटर के. राजू, कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव, महिला कांग्रेस की पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नेटा डिसूजा शामिल होंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस के सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश स्तर के नेताओं, मोर्चा, विभाग के नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम से कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का आगाज भी झारखंड में होगा। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति और निरंजन पासवान भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें