Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsClear and Dry Weather Expected in Ranchi and Jharkhand Temperature Drop Forecasted

चार डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम पारा, रात-सुबह लगेगी ठंड, 26 के बाद बदलेगा मौसम

रांची और झारखंड में सोमवार से मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड महसूस होगी। 26 तारीख से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन हो सकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 23 Feb 2025 09:06 PM
share Share
Follow Us on
चार डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम पारा, रात-सुबह लगेगी ठंड, 26 के बाद बदलेगा मौसम

रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत झारखंड में सोमवार से मौसम साफ और शुष्क रहने के आसार हैं। इसके साथ ही अगले तीन दिन तक इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा। हालांकि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट के साथ सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होगी। वहीं, 26 से राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम फिर से करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में ठंडी पछुआ हवा के चलते रविवार को रांची के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि आसमान साफ रहा। रांची का अधिकतम तापमान 29.4 से गिरकर 26.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम पारा 16.8 डिग्री रहा। राज्य में रांची का अधिकतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा तापमान सरायकेला-खरसावां का 34.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इसके प्रभाव से मौसम साफ

मौसम विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का ट्रफ पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र से लेकर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग तक कायम है। हालांकि यह कमजोर पड़ रहा है। इससे सोमवार से राज्य का मौसम साफ हो जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें