चैती छठ का पहला अरघ आज, तैयारी में जुटे व्रती
खलारी प्रखंड में चैती छठ का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। खरना पूजा के दौरान व्रतियों ने जलाशय में स्नान किया और मिट्टी के चूल्हे पर प्रसाद तैयार किया। मोहन नगर सीएचपी छठ घाट पर भीड़ देखी गई। व्रती...

खलारी, निज प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड क्षेत्र और आसपास के इलाकों में चैती छठ को लेकर माहौल भक्ति में हो गया है। प्रखंड क्षेत्र में सैकड़ों लोग चैती छठ पूरे धूमधाम से मनाते हैं। मोहन नगर, चुरी, डकरा, खलारी में चैती छठ के दूसरे दिन खरना पूजा किया गया। छठ व्रती पास के जलाशय में जाकर स्नान कर घर वापस लौटे और मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से खरना प्रसाद तैयार किया। पूजा-अर्चना के बाद भारतीयों ने पहले प्रसाद ग्रहण किया, जिसके बाद यह प्रसाद इष्ट मित्रों के बीच वितरण किया गया। मोहन नगर सीएचपी छठ घाट पर बुधवार की शाम छठ व्रतियों की भीड़ देखी गई। पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा उनका सहयोग किया गया। आज छठ व्रती पहला अरघ देंगे। शाम के समय छठ घाट पर डूबते हुए सूर्य को अरघ दिया जाएगा। पहला अरघ को लेकर व्रतियों के द्वारा खलारी के बाजारों में फल, पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है। शुक्रवार को उदयागामी सूर्य को अरघ दिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।