Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsChhath Puja Celebrations Devotees Offer Arghya to Rising Sun in Makluski Ganj

मैकलुस्कीगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ संपन्न

मैकलुस्कीगंज में चार दिवसीय चैती छठ महापर्व का आयोजन हुआ। भक्तों ने तालाबों और नदियों पर उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित किया और 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। छठव्रतियों में उत्साह देखा गया, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 4 April 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
मैकलुस्कीगंज में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चैती छठ संपन्न

मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार की सुबह चार दिवसीय आस्था का महापर्व चैती छठ पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया। लपरा, हेसालोंग, करकट्टा, नावाडीह सहित क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। छठव्रतियों ने तालाबों, नदियों और निर्मित छठ घाटों पर उगते सूरज को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा और पारण करने के साथ व्रत संपन्न किया। घाटों पर छठ मइया की जय" जैसे जयघोषों के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस बार भी छठ व्रतियों में विशेष उत्साह देखा गया। लोगों ने शुद्धता, स्वच्छता और संयम के साथ व्रत का पालन किया और परिवार की सुख-समृद्धि व लोककल्याण की कामना की।इस दौरान अर्पित किया हुआ ठेकुआ और फल को प्रसाद प्रसाद के रूप में वितरण किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें