नगर भ्रमण पर निकाली मां दुर्गा की प्रतिमा, उमड़ा आस्था का जनसैलाब
महादानी मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित दशभुजी मां दुर्गा के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ महोत्सव का आयोजन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराकर मंदिर में स्थापित...

बेड़ो, प्रतिनिधि। महादानी मंदिर परिसर में ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित दशभुजी मां देवी दुर्गा देवी के मंदिर का 11 दिनी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ महोत्सव के नौवें दिन रविवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा को सुसज्जित गाड़ी पर बैठाकर पूरे प्रखंड मुख्यालय की परिक्रमा कराई गई। इसके बाद मां की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई। शाम में कथा व्यास रश्मि किशोरी ने कहा शिक्षा और संस्कार दोनों की जरूरत मनुष्य जीवन में होती है। उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति शिक्षित तो है, परंतु संस्कारी नहीं है। पहले घर में श्रीराम और श्रीकृष्ण कथा गाई जाती थी। आज की शिक्षा केवल पेट पालने और नौकरी करने मात्र तक रह गई है। शिक्षा पद्धति केवल पैसा कमाना ही रह गया है जिससे बच्चों को संस्कार नहीं मिल रहा है। इधर, मंदिर परिसर में भाजपा मंडल बेड़ो के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के बीच पेयजल और चाय का वितरण किया। इससे पहले नगर भ्रमण कार्यक्रम में जीतेंद्र पाठक, अशोक पंडा, सोनू पंडा, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, भाजपा नेता रामनारायण भगत, भोगेन सोरेन, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री वाणी कुमार राय, भवानी शरण सिंह, यमुना सिंह, सौमित्र शर्मा, मुकेश कुमार राय, महावीर गोप, दशरथ गोप, पंकज गुप्ता, थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान समेत सैकड़ों ग्रामीण हाथों में पताका लिए जयघोष करते चल रहे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।