Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsCBI Acquits Former Excise Superintendent in 14-Year-Old Bribery Case Due to Lack of Evidence

रिश्वत मामले में केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधीक्षक 14 साल बाद बरी

रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 साल पुराने रिश्वत मामले में आरोपी श्रीकांत चौधरी को बरी कर दिया। सीबीआई ने 2016 से 2024 तक सबूत पेश करने का समय लिया, लेकिन आरोप साबित नहीं हो सके। श्रीकांत को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 1 March 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
रिश्वत मामले में केंद्रीय उत्पाद शुल्क अधीक्षक 14 साल बाद बरी

रांची। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने 14 साल पुराने रिश्वत मामले में ट्रायल फेस कर रहा आरोपी केंद्रीय उत्पाद शुल्क के तत्कालीन अधीक्षक श्रीकांत चौधरी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। सीबीआई ने साल 2016 से अगस्त 2024 तक सबूत प्रस्तुत करने का समय लिया। बावजूद जमशेदपुर के डिमना निवासी श्रीकांत चौधरी पर लगे आरोप को साबित नहीं किया जा सका। सीबीआई ने आरोपी को अप्रैल 2011 में 30 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधीक्षक के पद पर रहते हुए सहायक आयुक्त द्वारा दिए जाने वाले पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथ सीबीआई ने पकड़ा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें