Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBrick-Laden Truck Overturns in Rania No Casualties Reported

रनिया में ईंट लदा हाइवा पलटा, बाल-बाल बचे लोग

रनिया थाना क्षेत्र के रनिया ब्लॉक चौक के पास एक ईंट से लदा बारह चक्का हाइवा पलट गया। घटना में किसी जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बारिश के कारण डंप करने की जगह की मिट्टी गीली थी, जिससे एक चक्का धंस गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 26 March 2025 09:01 PM
share Share
Follow Us on
रनिया में ईंट लदा हाइवा पलटा, बाल-बाल बचे लोग

रनिया, प्रतिनिधि। रनिया थाना क्षेत्र के रनिया ब्लॉक चौक के पास बुधवार को एक ईंट से लदा बारह चक्का हाइवा पलट गया। हालांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जान माल का  कोई नुकशान नहीं हुआ। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामगढ़ से बारह चक्का  (जेएच 02 ए डब्ल्यू 5671) हाइवा  ईंट लेकर रनिया ब्लॉक चौक आया था। जिसे डंप करने के दौरान वह पलट गया। बताया जाता है कि डंप करने की जगह कुछ दिनों पूर्व हुए बारिश के कारण जमीन गिला हो गया था। इस कारण एक तरफ का चक्का   मिट्टी में धंस जाने के कारण घटना घटी। समाचार लिखे जाने तक जेसीबी की मदद से हाइवा को खींचकर उठाने का प्रयास किया जा  रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें