Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांचीBJP s Geeta Koda Criticizes CM Hemant Soren on Women s Safety Concerns

मुख्यमंत्री बताएं पांच साल में कितने दुष्कर्मियों को हुई सजा : गीता कोड़ा

सर्वाधिक आदिवासी और दलित बहन-बेटियां ही हैं पीड़ित, हेमंत सरकार के लिए बेटियों की इज्जत नहीं वोट बैंक प्रिय

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 13 Sep 2024 02:20 PM
share Share

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व सांसद व भाजपा प्रवक्ता गीता कोड़ा ने महिला सुरक्षा के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में राज्य की बहन-बेटियों पर लगातार खतरे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि अबतक कितने बलात्कारियों को राज्य सरकार ने सजा दिलाई है। फास्ट ट्रैक कोर्ट में कितने मामले लंबित हैं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज असुरक्षित हैं और अपराधी बेलगाम हैं। पिछले 5 वर्षों में राज्य में 7000 से अधिक दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं राज्य सरकार के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। जिसमें अधिकतर घटनाएं आदिवासी दलित समाज की बहन बेटियों के साथ घटी है।

गीता कोड़ा ने कहा कि चाहे रूपा तिर्की की संदेहास्पद हत्या हो या रुबिका पहाड़िया को 52 टुकड़ों में काट कर फेंकना, अपने घर में सोई अंकिता पर पेट्रोल डाल कर उसे जलाकर मारना और दरोगा संध्या टोपनो को गो तस्करों के द्वारा ट्रक से कुचलकर मार देना। ऐसे हजारों जघन्य अपराध पिछले 5 वर्षों में राज्य की महिलाओं की स्थिति को बताते हैं। गीता कोड़ा ने कहा कि सबसे बड़ी दुर्भाग्य जनक स्थिति है कि हेमंत सरकार अपराध का भी तुष्टिकरण कर रही। हेमंत सरकार के लिए बेटियों की इज्जत नहीं वोट बैंक प्रिय है। राज्य की बेटियां हेमंत सरकार के कुर्सी मोह को जान चुकी है। इन्हें बेटियों के सम्मान से कुछ भी लेना-देना नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें