BJP s Amit Mandal Accuses Hemant Government of Ignoring Jharkhand s Languages and Culture भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही राज्य सरकार : अमित मंडल, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP s Amit Mandal Accuses Hemant Government of Ignoring Jharkhand s Languages and Culture

भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही राज्य सरकार : अमित मंडल

विधायक का आरोप : हेमंत सरकार की मंशा बेरोजगारों को नौकरी देने की नहीं, झारखंड की मूल संस्कृति, भाषाओं और जनजातीय पहचान को खत्म करने की साजिश

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही राज्य सरकार : अमित मंडल

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक अमित मंडल ने शनिवार को प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि हेमंत सरकार भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही है। हेमंत सरकार की मंशा नहीं है कि राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले। उन्होंने कहा कि भाषा और पहचान से हेमंत सरकार ने खिलवाड़ किया है। झारखंड की मूल संस्कृति, भाषाओं और जनजातीय पहचान को खत्म करने की साजिश हेमंत सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड की स्थानीय भाषाओं को नजरअंदाज कर हटाया गया। खूंटी से मुंडारी, पलामू-गढ़वा से भोजपुरी, गोड्डा से अंगिका और कुड़ुख जनगणना फॉर्म से इन भाषाओं को बिना जनसंख्या गणना किए हटाया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भाषा के विरोध में नहीं, लेकिन अंगिका, भोजपुरी और मुंडारी जैसी भाषाओं को हटाने के इस कृत्य का हम कड़ा विरोध करते हैं। अमित मंडल ने कहा कि जब कुरमाली को हटाया गया तो जेकेएलएम चुप क्यों रहा? इसका मतलब साफ है कि इनका आंदोलन सिर्फ चुनावी लाभ और महागठबंधन को मदद पहुंचाने का माध्यम था। उन्होंने कहा कि जे-टेट 2025 में भी भाषा के आधार पर अन्याय हुआ। पहले जब भाजपा की सरकार थी, तब मिथिलेश ठाकुर और सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से भोजपुरी क्षेत्रीय भाषा में जोड़ी गई थी, लेकिन आज फिर उसे हटाकर युवाओं के साथ अन्याय किया गया। अमित मंडल ने कहा कि कैबिनेट ने भी प्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी, मंत्री राधाकृष्णन किशोर और दीपिका पांडेय सिंह ने भी अंगिका को जोड़ने की बात लिखित रूप से कही थी, पर कैबिनेट ने इसे अनसुना किया। अमित मंडल ने कहा कि 2016 के जेटेट में अंगिका थी, फिर अब क्यों नहीं? गोड्डा की जनता को अपमानित करने के उद्देश्य से अंगिका को परीक्षा से हटाया गया। उन्होंने कहा कि क्या गोड्डा, पलामू, गढ़वा झारखंड का हिस्सा नहीं? सरकार साफ करे कि क्या ये जिले झारखंड के नहीं हैं? अगर हैं तो उनकी भाषाओं को क्यों दरकिनार किया जा रहा है? अमित मंडल ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि भाषाओं के साथ यह अन्याय जारी रहा तो भाजपा और जनजातीय समाज मिलकर सड़क से लेकर विधानसभा तक जनआंदोलन चलाएंगे। प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।