Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBJP Membership Verification in Namkum Active Members Evaluated by District Leadership

भाजपा रांची जिला ग्रामीण के सक्रिय सदस्यों की जांच एवं सत्यापन कार्य संपन्न

बुधवार को नामकुम में भाजपा रांची जिला ग्रामीण के सक्रिय सदस्यों की जांच और सत्यापन का कार्य किया गया। यह कार्य जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में हुआ। भाजपा नेता ओम सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 20 Feb 2025 04:29 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा रांची जिला ग्रामीण के सक्रिय सदस्यों की जांच एवं सत्यापन कार्य संपन्न

नामकुम, संवाददाता। बुधवार को सांसद समाधान केन्द्र सदाबहार चौक में भाजपा रांची जिला ग्रामीण के सक्रिय सदस्यों की जांच एवं सत्यापन का कार्य ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज के अध्यक्षता में किया गया। पार्टी के द्वारा नियुक्त सत्यापन पदाधिकारी के रूप में भाजपा नेता ओम सिंह,एंव सह प्रभारी पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार उपस्थित थे। नेताद्वय द्वारा जिले में भाजपा नेताओं द्वारा सदस्यता अभियान के अवसर पर बनाये गये सक्रिय सदस्यों का जांच एवं सत्यापन किया गया। मौके पर ओम सिंह ने कहा कि मंडल गठन के लिए 50 प्रतिशत बुथों में सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है। वहीं जैलेन्द्र‌ कुमार ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। नेताद्वय द्वारा अभियान के दौरान कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओ से कई तरह की जानकारी ली गई। मौके पर सह सत्यापन पदाधिकारी प्रमोद सिंह,सुधाकर चौबे,रामकुमार दुबे,सूरजन गोडाईत,गोरखनाथ सिंह,अलखनाथ महतो,जगेश्वर महतो,अनिरुद्ध पांडे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें