Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsBIT Mesra Celebrates 70 Years India s First Space Engineering Institute

70वें स्थापना दिवस पर प्रतीक चिह्न में दर्शाया जा रहा ग्रीन कैंपस

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा ने 70 वर्षों का सफर पूरा किया है। इसकी स्थापना 1955 में हुई थी और यह स्पेस इंजीनियरिंग और रॉकेट्री का पहला संस्थान है। 15 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 10 Feb 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
70वें स्थापना दिवस पर प्रतीक चिह्न में दर्शाया जा रहा ग्रीन कैंपस

रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा ने अपनी स्थापना के 70 दशकों का सफर पूरा कर लिया है। इसकी स्थापना वर्ष 1955 में हुई थी। स्पेस इंजीनियरिंग एंड रॉकेट्री साइंस विभाग की शुरुआत करनेवाला यह देश का पहला संस्थान है। यहां स्पेस इंजीनियरिंग एंड रॉकेट्री साइंस की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। साथ ही, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से ऑटोनॉमस (स्वायत्तता) का दर्जा प्राप्त करनेवाला भी यह देश का पहला संस्थान है। बीआईटी मेसरा 15 फरवरी को अपनी स्थापना के 70 वर्षों का जश्न मनाने जा रहा है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मौजूद रहेंगी। साथ ही, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहेंगे। अपने 70 वर्षों के सफर को दर्शाने के लिए बीआईटी मेसरा ने एक प्रतीक चिन्ह (लोगो), भी जारी किया है। इस लोगो में संस्थान की भव्य आधारभूत संरचना के साथ दो हरे-भरे पेड़ दिखाए गए हैं, जो बीआईटी मेसरा के ग्रीन कैंपस को दर्शाते हैं। इस लोगो डिजाइन के लिए संस्थान के विद्यार्थियों के बीच एक लोगो डिजाइन प्रतियोगिता हुई थी, इसमें जो डिजाइन चयनित किया गया, उसमें विशेषज्ञों की ओर से कुछ सुधार के बाद लोगो को अंतिम स्वरूप दिया गया। इस लोगो में 70 अंक को भी खूबसूरती के साथ उभारा गया है।

15 फरवरी को आयोजित संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लगभग एक घंटे तक रुकेंगी। राष्ट्रपति संस्थान में विज्ञान प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगी। इससे पूर्व बीआईटी मेसरा के कार्यक्रमों में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी भी शामिल हो चुके हैं। वहीं, वर्ष 1993 में जब बीआईटी मेसरा में पहला साइंस कांग्रेस आयोजित किया था, तो इसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी शामिल हुईं थीं। स्थापना दिवस समारोह को लेकर बीआईटी मेसरा में तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें