कपिलदेव मैदान में बीओआई का गृह-वाहन ऋण एक्सपो आज
रांची में बैंक ऑफ इंडिया ने गृह-वाहन ऋण एक्सपो का आयोजन किया है। यह एक्सपो मकान, फ्लैट और गाड़ी खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए है। इसमें ऋण योजनाओं और ब्याज दरों की जानकारी दी जाएगी। एक्सपो दोपहर 12 बजे...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 19 Feb 2025 08:30 PM

रांची, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) गुरुवार को डीएवी कपिलदेव मैदान, कडरू में गृह-वाहन ऋण एक्सपो का आयोजन कर रहा है। बैंक के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि देश में कहीं भी मकान बनाने, फ्लैट व गाड़ी खरीदने के लिए लोन लेने के इच्छुक लोगों की सुविधा के लिए यह एक्सपो है। लोगों को ऋण योजना और ब्याज दरों की पूरी जानकारी दी जाएगी। एक्सपो दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, ऋण विशेषज्ञ, होम बिल्डर्स व कार डीलर मौजूद रहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।