कांग्रेस-झामुमो ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया : बाबूलाल मरांडी
विदेशी घुसपैठ की समस्या झारखंड में विकराल रूप लेती जा रही, भाजपा घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी, मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बा

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वोट बैंक और सत्ता के लालच में झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। विदेशी घुसपैठ की समस्या झारखंड में विकराल रूप लेती जा रही। बांग्लादेशी घुसपैठिए संताल परगना से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे हैं।
उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गांव में जहां कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता, वहां तीन हजार मुस्लिम बच्चों का आधार कार्ड बन जाना, झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। मरांडी ने कहा कि धार्मिक स्थलों में घुसपैठिए को शरण देकर उनका अवैध दस्तावेज तैयार किए जाने की सूचना कई बार सामने आ चुकी है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी, ताकि मालदा, मुर्शिदाबाद जैसे हालातों से झारखंड को बचाया जा सके।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर राज्य सरकार के विवादित बोल वाले मंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान से ऊपर शरिया कानून को मानने वाले मंत्री के दिल में शरिया बसता है, मुसलमान सब्र में हैं, कब्र में नहीं। ऐसी धार्मिक उन्माद फैलाने वाली भाषा पहलगाम में आतंकवादियों ने कही थी। उन्होंने कहा कि ऐसी बयानबाजी के बाद भी मुख्यमंत्री की चुप्पी समझ से परे है। स्पष्ट है कि कांग्रेस झामुमो सहित पूरा इंडी गठबंधन सत्ता के लिए तुष्टीकरण की राजनीति में डूबा है। मरांडी ने कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बाहर करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।