चिकित्सक के साथ मारपीट में केस दर्ज
रांची के हटिया हेसाग निवासी डॉ महेंद्रनाथ शर्मा पर बदमाशों ने शुक्रवार रात पार्किंग विवाद के दौरान हमला किया। आरोपियों ने उन पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया। डॉ शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज...

रांची, वरीय संवाददाता। हटिया हेसाग निवासी डॉ महेंद्रनाथ शर्मा पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान उनके साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना शुक्रवार की है। इस संबंध में डॉ महेंद्रनाथ ने शिव शंकर, रवि शंकर, अनूप श्रीवास्तव, प्रनीत सिंह के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में शनिवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है। डॉ महेंद्रनाथ ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे उनके फ्लैट के नीचे पार्किंग एरिया में बिल्डर के लोग घुस गए। अपार्टमेंट की पार्किंग को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दिया। घटना में उनका सिर फट गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।