Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAnjuman Islamia Employees Receive Cash Salary Payment Amid Ramadan
अंजुमन के कर्मियों को मिला वेतन
रांची में अंजुमन इस्लामिया के कर्मियों को रविवार को नगद वेतन दिया गया। महासचिव डॉ तारिक और उनकी टीम ने रमजान के महीने में कर्मचारियों को बकाया वेतन देने का निर्णय लिया। अध्यक्ष हाजी मोख्तर ने चेक पर...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 9 March 2025 08:07 PM

रांची। अंजुमन इस्लामिया के कर्मियों का बकाया वेतन रविवार को नगद भुगतान किया गया। बता दें कि महासचिव डॉ तारिक और मजलिस-ए-अमला टीम ने सभी कर्मचारियों को नकद वेतन देने का निर्णय लिया और रविवार को कर्मियों को वेतन दिया गया। उन्होंने बताया कि रमजान का महीना चल रहा है। कर्मचारियों को अब तक वेतन नहीं दिया गया था। अध्यक्ष हाजी मोख्तर ने कर्मियों के वेतन का चेक पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद महासचिव ने नगद राशि का भुगतान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।