Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAirfare Surge Ranchi to Bengaluru Tickets Exceed 14 000

बेंगलुरु का विमान किराया 14 हजार के पार

रांची से बेंगलुरु के एयर फेयर में फिर उछाल आया है। यह 14,169 रुपए हो गया है। रांची से मुंबई और दिल्ली के फेयर में भी वृद्धि हुई है। रविवार को यात्रियों का दबाव अधिक होने के कारण किराए में बढ़ोतरी हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 4 April 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
बेंगलुरु का विमान किराया 14 हजार के पार

रांची, वरीय संवाददाता। रांची से बेंगलुरु के एयर फेयर में फिर उछाल आया है। यह 14 हजार रुपए को पार कर गया। आनेवाले रविवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस में रांची से बेंगलुरु की बुकिंग 14,169 रुपए हो गया। इसमें और वृद्धि हो सकती है। जबकि, रांची से मुबंई और दिल्ली के फेयर में दो से तीन हजार रुपए तक की वृद्धि हुई है। अन्य दिनों में इन सेक्टरों में सीटों की बुकिंग सामान्य किराए में उपलब्ध है। रांची से बेंगलुरु का सामान्य किराया 6,171 रुपए निर्धारित है। रांची से मुंबई के लिए आनेवाले रविवार को बुकिंग 10,670 रुपए में उपलब्ध है। जबकि, रांची से मुंबई सेक्टर का न्यूनतम किराया 6,834 रुपए निर्धारित है। वहीं, रांची से दिल्ली की बुकिंग इस दिन 6,785 रुपए में हो रही है। जबकि, सामान्य किराया 5,597 रुपए है।

रविवार को यात्रियों का दबाव ज्यादा

इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की इन शहरों की विमान सेवा में रविवार को यात्रियों का ज्यादा दबाव रहने के कारण किराया बढ़ रहा है। आनेवाले हर रविवार को किराए में वृद्धि हो रही है। इंडिगो के अनुसार, कार्य दिवस वाले अन्य दिनों में यात्रियों की संख्या में कमी है। जबकि, रविवार को रांची से आवाजाही कर रहे विमान फुल लोड के साथ आवाजाही कर रहे हैं। गत 30 मार्च को रांची से विभिन्न महानगरों से आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या 8,327 रही। तीन मार्च को रांची से आवाजाही करनेवाले यात्रियों की संख्या मात्र 6,972 रहीं। सैर करनेवाले यात्रियों की संख्या में उतार-चढ़ाव के कारण किराए में भी कमी और वृद्धि हो रही है।

रविवार को किराया

सेक्टर

रांची से बेंगलुरु रांची से मुंबई रांची से दिल्ली

सामान्य किराया 6,171 रुपए 6,834 रुपए 5,197 रु

तिथि किराया किराया किराया

छह अप्रैल 14,169 10,670 6,785

13 अप्रैल 12,978 7,520 6,365

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें