Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsAghni Kumari Selected for Assam Rifles From Archery Medals to National Recognition

तीरंदाज अघनी कुमारी का चयन असम राइफल में

सोनाहातू की निवासी अघनी कुमारी का असम राइफल में चयन हुआ है। पिता के निधन के बाद, उसने पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन किया। 2021 में इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुई...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 31 Jan 2025 07:58 PM
share Share
Follow Us on
तीरंदाज अघनी कुमारी का चयन असम राइफल में

सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के टांगटांग गांव की निवासी अघनी कुमारी का चयन असम राइफल में हो गया। पिता के निधन के बाद वर्ष 2015 में पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन किया गया था। अघनी कुमारी ने 2021 बैच की इंटर परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की। विद्यालय में आर्चरी ट्रेनिंग में अच्छा करने के बाद बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए 2017 से कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पदक जीती। 2024 गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में रजत जीतकर झारखंड का नाम रोशन की थी। इसमें स्पोर्ट्स कोटा से असम राइफल नियुक्ति के लिए आवेदन की थी। परीक्षा के बाद उसका चयन असम रायफल में हुआ है। छात्रा को इस मुकाम पर लाने में उसके गुरु प्रकाश राम और शिशिर कुमार सहित भाई मनोज पुराण ने पूरा सहयोग दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें