Hindi Newsझारखंड न्यूज़रांची55 employees paid more than salary in RU

55 कर्मचारियों को वेतन से अधिक भुगतान

रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में वेतन निर्धारण में बड़ी गड़बड़ी की गई। इसके चलते करीब 55 कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन से ज्यादा राशि का भुगतान कर दिया गया। इनमें रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 29 Jan 2020 08:55 PM
share Share

रांची विश्वविद्यालय (आरयू) में वेतन निर्धारण में बड़ी गड़बड़ी की गई। इसके चलते करीब 55 कर्मचारियों और अधिकारियों को वेतन से ज्यादा राशि का भुगतान कर दिया गया। इनमें रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार चौधरी भी शामिल हैं। यह खामी योजना सह वित्त विभाग की ऑडिट में पकड़ी गई । गलल वेतन निर्धारण के कारण विश्वविद्यालय को 1,59,87,765 रुपए का नुकसान हुआ।

गड़बड़ी मिलने के बाद वित्त विभाग ने वेतन मद में की गई 1,59,87,765 रुपए की वसूली सुनिश्चित करने को कहा है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को पत्र जारी किया जा चुका है। आदेश के बाद अब सभी 55 लोगों से राशि की वसूली होगी। वित्त विभाग के आदेश के इसके कारण विश्वविद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।

योजना सह वित्त (अंकेक्षण) विभाग ने आरयू के पदाधिकारियों, शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों के एक जनवरी 1996 से वेतन निर्धारण की जांच के तहत वर्ष 2016-17 से 2018-19 में दी गई राशि का विशेष ऑडिट किया गया। ऑडिट 25 जुलाई से 20 अगस्त तक चला। इसमें पूरे मामले का खुलासा हुआ।

वित्त विभाग के आदेश के बाद तृतीय वर्ग कर्मचारियों से एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली होगी जबकि, उच्चतर वेतनमान में नियुक्त लिपिकों से 39,66,198, रुपए की वसूली होगी। वहीं, रजिस्ट्रार डॉ अमर कुमार चौधरी से चार लाख रुपए से अधिक वसूले जाएंगे। इसके अलावा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों से 5,77,248.00 रुपए की वसूली होगी।

-सरकार के निर्देशों का पालन होगा। जिन्हें अधिक राशि का भुगतान हो गया है, उनसे विश्वविद्यालय राशि की वसूली करेगा।

- डॉ रमेश कुमार पांडेय, कुलपति रांची विश्वविद्यालय

किससे कितनी वसूली

नाम वसूली योग्य राशि

डॉ एके चौधरी, रजिस्ट्रार 4,08,008.00

जीवन मिश्रा, लिपिक 4,83,301.00

जगदीप आरू, लिपिक 8,85,276.00

मंजेश कुमार, लिपिक 4,29,688.00

संदीप प्रदीप कुजूर, लिपिक 6,53,747.00

मो असलम इमाम, लिपिक 6,98,914.00

प्रमिला किस्पोट्टा, लिपिक 8,15,272.00

उमाकांत वर्मा, लिपिक 11,30,421.00

आलोक कुमार ठाकुर, लिपिक 16,01,708.00

पुष्पक कुमार, लिपिक 2,26,639.00

सुनील कुमार सिन्हा, लिपिक 2,20,573.00

रमेश कुमार, लिपिक 10,01,980.00

अर्जुन कुमार, टाइपिस्ट 4,64,508.00

राजू राम महतो, लिपिक 15,98,887.00

सत्येंद्र कुमार सिन्हा, लिपिक 15,96,802.00

विपिन कुमार देवघरिया, लिपिक 15,95,906.00

विश्वनाथ उरांव, लिपिक 15,98,887.00

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें