कांके में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम आज, एक को निकलेगी शोभा यात्रा
कांके में 46वां झारखंड स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। विधायक सुरेश कुमार बैठा ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक पूजा के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा...

कांके, प्रतिनिधि। प्रखंड सरना मैदान में 46वां झारखंड स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया है। अध्यक्ष रंजीत टोप्पो और महासचिव विनोद सांगा ने बताया कि रविवार को सरना मैदान कांके में देर रात सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश कुमार बैठा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीजीपी अनुराग गुप्ता होंगे। कार्यक्रम से पूर्व सेमरटोली मौजा के पाहन महादेव पाहन द्वारा पारंपरिक रुप से सरना मैदान में पूजा अर्चना की जाएगी। जिसके बाद स्थानीय कलाकार पवन, नितेश कच्छप, मोजिबुल खान, चिंता देवी, अनिता बाड़ा, राजू, पंकज व राज मौर्य के द्वारा नागपुरी गीत संगीत की प्रस्तुति देंगे। समिति के पदधारियों ने बताया कि एक अपै्रल को अपने अपने मौजा के पहानों द्वारा पारंपरिक पूजा अर्चना के बाद दोपहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर कांके क्षेत्र के 102 गांव के खोड़हा मंडली पारंपरिक पारंपरिक परिधान और ढोल मांदर के साथ कांके सरना मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में शामिल लोगों का सरना समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।