Hindi NewsJharkhand NewsRanchi News107th Dol Mela Celebrated with Devotion and Tradition in Kanke

सुकुरहुट्टू में हुआ डोल मेला का आयोजन

कांके में श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति द्वारा रामनवमी के अवसर पर 107वें डोल मेला का आयोजन किया गया। इस मेले में भगवान श्रीराम की पूजा के बाद उन्हें पालकी में नगर भ्रमण कराया गया। विधायक सुरेश...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 7 April 2025 11:01 PM
share Share
Follow Us on
सुकुरहुट्टू में हुआ डोल मेला का आयोजन

कांके, प्रतिनिधि। श्री महावीर मंडल केंद्रीय पूजा समिति की ओर से रामनवमी के मौके पर सोमवार को ऐतिहासिक 107वें डोल मेला का आयोजन किया गया। सुबह में भगवान श्रीराम लला की प्रतिमा की पूजा की गई। इसके बाद उन्हें पालकी में बैठाकर पूरे नगर का भ्रमण कराया गया। डोला के साथ अस्त्र-शस्त्र और बाजा-गाजा के साथ सुकुरहुट्टू गांव के दो दर्जन से अधिक अखाड़े मेलाटांड़ पहुंचे। वहां पालकी में विराजे भगवान श्रीराम का सभी भक्तों ने दर्शन किया। मुख्य अतिथि कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने सभी भक्तों से मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने और अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इसको अपनाने से उन्हें व्यक्तिगत लाभ के साथ एक अच्छे समाज का निर्माण होगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, रणधीर चौधरी, मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिनाथ साहू आदि ने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया। वहीं अस्त्र- शस्त्र चालन प्रतियोगिता देर रात तक चलती रही। इसमें सुकुरहुटू के साथ गारू और कदमा गांव के अखाड़े भी शामिल हुए। साथ ही अच्छे खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और भाला आदि के साथ अपने अस्त्र-शस्त्र कौशल का प्रदर्शन किया। सभी अखाड़ों को हरिनाथ साहू, मुख्य संरक्षक गौरीशंकर महतो, विनोद साहू, चंदन बैठा, उपप्रमुख अजय बैठा, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया राम लखन मुंडा, अशोक महतो, अनिल महतो, फुलेश्वर बैठा, राजकुमार महतो, राधा नायक, सीताराम मुंडा सहित अन्य पदधारियों और अतिथियों ने सम्मानित किया। हालांकि चेड़ी, गागी आदि गांवों से अखाड़े इस बार के डोल मेला में शामिल नहीं हुए। आयोजन में प्रशांत बैठा, पुरुषोत्तम दास गोस्वामी, राजेश महतो, सौरभ महतो, सिकंदर प्रजापति, अमन साहू, शिवचरण महतो, रॉबिन महतो, संदीप साहू, बेनीराम महतो, गोविंद ठाकुर आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें