वार्ड की पहल से दिव्यांग को मिला व्हील चेयर
भुरकुंडा के पटेलनगर पंचायत में दिव्यांग सविता सोनी को प्रखंड प्रशासन की पहल से व्हील चेयर मिली है। 70 प्रतिशत दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाली सविता की सहायता के लिए वार्ड सदस्य रंजीता करमाली ने...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पटेलनगर पंचायत की निवासी दिव्यांग सविता सोनी को प्रखंड प्रशासन की पहल से व्हील चेयर मिला है। 70 प्रतिशत दिव्यांगता की श्रेणी में आने वाली सविता सोनी, पटेलनगर निवासी रमेश प्रसाद की पत्नी हैं। उनकी कठिनाइयों को देखते हुए वार्ड सदस्य रंजीता करमाली ने संवेदनशीलता दिखाते हुए व्हील चेयर उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया था। इस संबंध में जब उन्होंने पतरातू बीडीओ से संपर्क किया तो प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए अविलंब आवश्यक कार्रवाई की। इधर रंजीता करमाली की ओर से सविता सोनी को व्हील चेयर सौंपे जाने के दौरान दिव्यांग सविता सोनी भावुक हो गई। कहा कि, इस व्हील चेयर की मदद से वे अब अपने कई काम खुद कर सकेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।