गोला के युवक की बीमारी से गुजरात में मौत, कोहराम
गोला थाना क्षेत्र के जांगी गांव के 22 वर्षीय तारिक हुसैन की गुजरात के भावनगर में रहस्यमय बीमारी से निधन हो गया। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों में कोहराम मचा...
गोला, निज प्रतिनिधि गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर पंचायत के जांगी गांव निवासी तारिक हुसैन 22 वर्ष, पिता फिरोज अंसारी की गुजरात के भावनगर में रहस्मयी बीमारी से निधन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक भावनगर में किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक के बदन में अचानक फोड़ा फुंसी होने लगा। वह कुछ समझ पाता यह बीमारी काफी बढ़ गई और सोमवार को उसकी मौत बीमारी के चलते हो गई। मौत की सूचना मिलते ही युवक के परिजन गुजरात के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों ने बताया कि बुधवार देर शाम तक शव गांव पहुंच जाएगा। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे माता पिता, पत्नी व एक पुत्री छोड़ गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।