SP Ajay Kumar Inspects Ramgarh Police Station Focus on Crime Prevention and Emergency Readiness लगभग 3 वर्षों के बाद एसपी ने किया रामगढ़ थाना का निरिक्षण, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsSP Ajay Kumar Inspects Ramgarh Police Station Focus on Crime Prevention and Emergency Readiness

लगभग 3 वर्षों के बाद एसपी ने किया रामगढ़ थाना का निरिक्षण

अगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु 24 घंटे मुस्तैद रहने, संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने सहित कई अन्य आवश्यक निर्

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Sun, 30 March 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
लगभग 3 वर्षों के बाद एसपी ने किया रामगढ़ थाना का निरिक्षण

रामगढ़। एसपी अजय कुमार शनिवार को रामगढ़ थाना का निरीक्षण किया। इस क्रम में थाना प्रभारी को अपराध व दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया। एसपी के थाना पहुंचते ही सर्वप्रथम पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया। पुअनि (वायरलेस ऑपरेटर) भगतू महतो के टर्न आउट में कमी पाई गई। उन्हें भविष्य में इसे सुधारने की नसीहत दी गई। अन्य सभी का टर्न आउट सही पाया गया। इस दौरान एसपी ने रामगढ़ थाना में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों का निरीक्षण किए। इस क्रम में भवन, शौचालय, चाहरदिवारी, संतरी पोस्ट, सरकारी सम्पति, स्वीकृत बल, विस्फोटक अधिनियम,आयुद्ध एवं गोली-बारूद्ध भण्डार, विष अधिनियम , उत्पाद शुल्क और अफीम अधिनियम के अधीन अनुज्ञप्ति प्राप्त कारखानों, दुकानों की सूची, लंबित काण्डों की सूची, मुख्य हाट, बाजार, मेला की सूची आदि का निरिक्षण किए।

थाना में प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों के बीच किए गए कार्य बंटवारे की समीक्षा की गई। थाना में लंबित कांडों की समीक्षा अनुसंधानकर्ता के समक्ष करते हुए 2019, 2020, 2021, 2022, 2023 और 2024 के कई कांड लंबित पाए गए। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिया।

निगरानी में रखे गए दागियों की सूची, सीमावर्ती अपराध ऑकड़ा एवं अपराधियों की सूची, अपराध मानचित्र, थाना में पदस्थापित पदाधिकारियों व कर्मियों का कार्य विवरणी तालिका का निरिक्षण किए।जांच के क्रम में अपराध निर्देशिका, अपराध निर्देशिका, एमओ इण्डेक्स, अल्फा बेटिकल इण्डेक्स, खतियान भाग-2, मालखाना पंजी, डकैती पंजी, लूट पंजी, गुण्डा पंजी, गिरोह पंजी, फ़रारी पंजी, हाजत पंजी, शस्त्र पंजी, उग्रवादी पंजी, आगत,निर्गत पंजी, मासिक, दैनिकी कार्य विवरणी सभी पंजी, अपराध आंकड़ा आदि की समीक्षा किया गया। पंजियों को अद्यतन करने और पुराने फटे हालत में पाए गये पंजियों को नए पंजी में संधारित करने हेतु थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी को संगठित अपराधिक गिरोह के सदस्यों और अन्य अपराधिक गिरोह जो विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर क्षेत्र में भय का माहौल बना रहे है। वैसे अपराधकर्मियों के संबंध में सूचना का संकलन कर कठोर कार्रवाई करने, क्षेत्र में समय और स्थान बदल-बदल कर पेट्रोलिंग करने की बात कही।अगामी ईद, सरहुल और रामनवमी पर्व में विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु 24 घंटे मुस्तैद रहने, संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने सहित कई अन्य आवश्यक निर्देश दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।