Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRJD Appoints Giridhari Gop as Jharkhand State Election Officer for 2025-28

राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी बने गिरधारी गोप

राष्ट्रीय जनता दल ने गिरधारी गोप को निवार्चन सत्र 2025-28 के लिए झारखंड प्रदेश का राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनित किया है। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने यह निर्देश दिया है कि पार्टी संविधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 24 Feb 2025 01:40 AM
share Share
Follow Us on
राजद के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी बने गिरधारी गोप

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचंद्र पूर्वे के निर्देश पर सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने भदानीनगर कुरसे निवासी गिरधारी गोप को निवार्चन सत्र 2025-28 के लिए पार्टी का झारखंड प्रदेश राज्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोनित किया है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि पार्टी संविधान के अनुरूप प्रदेश में निर्वाचन संपन्न करा कर उन्हें विधिवत सूचना देगें। इधर गिरधारी गोप के निर्वाचन पदाधिकारी मनोनित होने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव, युवा राजद के प्रदेश महासचिव संजय यादव, प्रेम साहू, बबन पांडेय, ललन सिंह, संतोष मिश्रा, जानकी ठाकुर, वाहिद अंसारी, सुभाष तिवारी, असगर अंसारी, शौकत खान, सुनील सिंह, जवाहर यादव, प्रमोद सिंह, दिलीप सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें