दो राजस्व कर्मचारी के भरोसे गोला के 21 पंचायत
गोला अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों की भारी कमी है, जिससे आम लोगों को कई हफ्तों तक कामों के लिए इंतज़ार करना पड़ रहा है। 10 सृजित पदों में से केवल 2 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिससे प्रखंड के 21...

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला अंचल कार्यालय इन दिनों राजस्व कर्मचारियों की भारी कमी से जूझ रहा है। इसका खामियाजा प्रखंड क्षेत्र के आम अवाम को भुगतना पड़ रहा है। मामूली कामों के लिए भी लोगों को हफ्तों-महिनों तक अंचल कार्यालय का लगाना पड़ रहा है। कार्य में विलंब होने लोग अंचलाधिकारी या कर्मचारी को कोसते नजर आते हैं। बताया जाता है कि अंचल कार्यालय में 10 राजस्व कर्मचारी के पद सृजित हैं। लेकिन महज दो राजस्व कर्मचारी के भरोसे गोला प्रखंड के 21 पंचायत को जैसे तैसे चलाया जा रहा है। प्रखंड के 21 पंचायतों में लगभग 92 राजस्व गांव और टोला माहल्लों को मिलाकर सवा सौ से अधिक गांव सम्मिलित हैं। वहीं आश्चर्य की बात है कि अंचल कार्यालय में एक भी सरकारी अमीन नहीं है। एक प्राइवेट अमीन के भरोसे जमीन की मापी से संबंधित सारा कार्य किया जा रहा है। मजे की बात है कि एक राजस्व कर्मचारी को 11 पंचायत का भार दिया गया है। राजस्व कर्मचारी की कमी से पूरे प्रखंड में सरकार की ओर से संचालित राजस्व से संबंधित लगभग कार्य प्रभावित हो रहा है।
क्या कहते हैं अंचल अधिकारी: गोला अंचल कार्यालय में 10 राजस्व कर्मचारी का पद सृजित है। वर्तमान में केवल दो राजस्व कर्मचारी गोपाल मांझी व रवि भूषण ठाकुर कार्यरत हैं। जिसमें रवि भूषण ठाकुर सीआई का पद संभाले हुए हैं। अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी की कमी के कारण अंचल से संबंधित कार्य में विलंब होता है। अगर कर्मियों की पूर्ति हो जाएगी तो अंचल का कार्य सुचारू रूप से चलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।