Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsRamgarh Cricket Association Announces Women s U-19 Team for District Championship

रामगढ़ जिला वूमेंस अंडर - 19 क्रिकेट टीम घोषित

- प्रतियोगिता में भाग लेने प्रिया पटेल की टीम बोकारो रवाना झारखंड, रामगढ़, क्रिकेट, टीम झारखंड, रामगढ़, क्रिकेट, टीम

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 17 March 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
रामगढ़ जिला वूमेंस अंडर - 19 क्रिकेट टीम घोषित

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने रामगढ़ जिला वूमेंस अंडर-19 की टीमों की रविवार को घोषणा किया। साथ ही टीम में शामिल सदस्य बोकारो के लिए रवाना हुए। मुख्य रुप से रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अरुण कुमार राय उपस्थित थे। टीम के कोच महेंद्र प्रसाद राणा और सुभाजित दत्ता ने टीम को तैयार किया है। टीम के कप्तान प्रिया पटेल के अलावा सदस्यों में प्रतिमा यादव, खुशी तिर्की, प्रिया कुमारी, सलोनी कुमारी, कल्पना कुमारी, अनन्या कुमारी, शिवन्या कुमारी, अनुष्का कुमारी, पलक किशोर, प्रियंका बरनवाल, संध्या यदुवंशी, रंजीता कुमारी, राशि सिंह, इशिका प्रिया, श्रेया प्रिया और हेमंत कुमारी शामिल हैं। टीम के कोच सुभोजित दत्ता ने बताया कि अंडर-19 की लड़कियां रामगढ़ जिला की टीम संतुलित है। सभी खिलाड़ी काफी मेहनती हैं, बेहतर रिजल्ट देने में सक्षम बताया। सचिव अरुण कुमार राय ने शुभकामना देते हुए कहा आप अनुशासन और लगन मेहनत से खेलेगी। टीम के साथ-साथ व्यक्तिगत प्रदर्शन आपकी अच्छी होगी। जिससे आप राज्यस्तरीय खिलाड़ी बन सकती हो मेहनत और अनुशासन ही आपको एक बेहतर खिलाड़ी बना सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।