Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Rajiv Gandhi Panchayati Raj Committee Meeting Held in Ramgarh Focus on Empowering Youth and Strengthening Panchayati Raj System

राजीव गांधी पंचायती राज कमेटी की बैठक में संगठन पर हुई चर्चा

रामगढ़ में सोमवार को राजीव गांधी पंचायती राज कमेटी की बैठक हुई। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रियाज़ अंसारी और प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा ने युवाओं को सशक्त बनाने और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 2 Sep 2024 08:38 PM
share Share

रामगढ़। शहर के एक होटल के सभागार में सोमवार को राजीव गांधी पंचायती राज कमेटी की बैठक हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता रियाज़ अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि युवा शक्ति में भरोसा करने वाले राजीव गांधी ने मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किए। उन्होंने इस सच्चाई को हमेशा दोहराया कि युवाओं को समानता, न्याय, बंधुत्व और स्वतंत्रता के सिद्धांत पर एक सामाजिक व्यवस्था बनाने की जरूरत है। इसके लिए युवा को सश्क्त, शिक्षित और कौशल से युक्त होना चाहिए। वें हमेशा भाईचारे, सहिष्णुता और सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक तालमेल की जरूरत को लेकर भी गंभीर रहे।

महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू मौलाना अबुल कलाम आजाद, डॉ भीमराव अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले सहित तमाम स्वतंत्रता सेनानियों ने देश में शासन का जो सपना देखा था। उसमे पंचायती राज और ग्राम सभा सबसे प्रमुख था। पंचायती राज ही सत्ता के विकेंद्रीकरण का रास्ता है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के उपदेश से रामगढ़ विधानसभा में यह क्या कार्यक्रम आयोजित की गई है। यह कार्यक्रम हर गांव में होगा। घर-घर जाकर लोगों को पंचायती राज के अधिकार और लाभ के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान अगामी रामगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के नीती और सिद्धांत घर-घर कैसे पहुंचाया जाए इस बात को गंभीरता से लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष देवलाल कुमार ने किया।

मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव रोशन लाल बिट्टू, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत करमाली,एससी कांग्रेस के अध्यक्ष जयकुमार राम, एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गगन करमाली, बंटी खान,सभी प्रखंड अध्यक्ष आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें