Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़No one should become a victim of hunger in lockdown district administration should arrange

लॉकडाउन में कोई भी भूखमरी का शिकार न बने, जिला प्रशासन करे व्यवस्था

लॉकडाउन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान अनाज के अभाव में कोई भी गरीब जरूरतमंद परिवार भूखमरी का शिकार ना हो इसकी व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Wed, 19 May 2021 09:42 PM
share Share

कुजू। निज प्रतिनिधि

लॉकडाउन स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान अनाज के अभाव में कोई भी गरीब जरूरतमंद परिवार भूखमरी का शिकार ना हो इसकी व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित करे। लॉकडाउन के कारण लोगों का रोजी रोजगार ठप है। क्षेत्र के ऐसे कई लोगों के पास अभी भी राशन कार्ड नहीं है। दिहाड़ी मजदूर, ठेला, खोमचा वाले अत्यंत निर्धन व्यक्ति जो रोज कमाते खाते हैं उनके सामने भुखमरी की समस्या धीरे-धीरे उत्पन्न होने लगी है। भाजपा मांडू विधायक प्रतिनिधि अंशु गुप्ता ने रामगढ़ डीसी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराया है। कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि धीरे-धीरे राज्य सरकार के आदेशानुसार बढ़ाया जा रहा है। इसलिए जिला प्रशासन को समय रहते उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। श्री गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में स्थित उद्योग-धंधे प्लांट प्रबंधन को इस विषम परिस्थिति में अपने सीएसआर फंड की राशि का उपयोग कर गरीबों के लिए भोजन, राशन, पानी, मास्क, सेनेटाइजर आदि सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया जाय। उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त कर सुनिश्चित किया जाए कि अनाज के अभाव में भुखमरी का शिकार कोई नहीं होगा। श्री गुप्ता ने विश्वास जताया है कि रामगढ़ जिला प्रशासन गरीबों को सुविधा प्रदान कर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें