मंगला जुलूस को लेकर विहिप का जागरूकता अभियान
रामनवमी के अवसर पर 1 मार्च को भुरकुंडा में मंगला जुलूस निकाला जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। शोभायात्रा में हजारों लोग भाग...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। रामनवमी को लेकर 1 मार्च को कोयलांचल भुरकुंडा में मंगला जुलूस निकाला जाएगा। इसे लेकर विश्व हिन्दू परिषद ने शनिवार को भुरकुंडा सहित आसपास के कोलियरी और ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। सघन जनसंपर्क कर विहिप के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने लोगों से मंगला जुलूस में शामिल होने की अपील की। कहा कि रामनवमी को लेकर आहूत मंगला शोभायात्रा की व्यापक तैयारी हुई है। इसमें हजारों की संख्या में सनातनी शामिल होंगे। मंगला शोभा यात्रा में हिंदू सांस्कृति, महिला सशक्तिकरण के अलावा मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की झांकी होगी। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका अनामिका श्रीवास्तव, सोनू कुमार और चिकोर के संयोजक किशोर कुमार ने बताया कि शोभा यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक रामनवमी मैदान से होगा, जो बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना मैदान तक जाएगी। जनसंपर्क जागरूकता अभियान में जिला उपाध्यक्ष अंजू ठाकुर, सूरज कुमार, अभिषेक पटेल, किशोर कुमार, देव गुप्ता, रॉकी कुमार आदि याामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।