Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsLions Club Holds Third Cabinet Meeting in Ramgarh Celebrating Peace and Community Service

लायंस क्लब तीसरी कैबिनेट में पहुंचे झारखंड - बिहार के सदस्य

- रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक वैक्वेंट हॉल में कार्यक्रम लायंस क्लब के तीसरी कैबिनेट में पहुंचे झारखंड - बिहार के सदस्य

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 10 Feb 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
लायंस क्लब तीसरी कैबिनेट में पहुंचे झारखंड - बिहार के सदस्य

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। लायंस क्लब के तीसरे कैबिनेट की बैठक का रविवार को शहर के रांची रोड स्थित सिद्धि विनायक वैंक्वेट हॉल में हुई। जिसका विधिवत शुभारंभ लायंस क्लब के जिलापाल सीमा वाजपेयी, पीडीजी कमल जैन, संजय कुमार, शुभ्रा मजुमदार, लायंस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष अरूण किरण मुखर्जी और एचएन सौंधी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। वहीं विश्व शांति के लिए लायंस सदस्यों ने एक मिनट का मौन भी रखा। शुभारंभ से पूर्व लायंस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष अरूण किरण मुखर्जी ने अतिथियों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया। स्वागत भाषण जिलापाल सीमा वाजपेयी ने प्रस्तुत किया। उन्होंने लायंस सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए दायित्वों से अवगत कराया। स्वागत भाषण के बाद कैबिनेट सचिव ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस बीच लायंस क्लब के प्रति बेहतर कार्य के लिए पूर्व जिलापाल को सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से शुभम बाजपेयी, राजीव लोचन, राहुल वर्मा, संजीव कपूर, विवेक चौधरी, सुनील अग्रवाल, कमल बगड़िया, अमृता के अलावा दर्जनों लायंस सदस्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें