झामुमो के सम्मेलन में पतरातू प्रखंड कमेटी का गठन
झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन भुरकुंडा में हुआ। इस दौरान पतरातू प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष झलकू बेदिया, उपाध्यक्ष इस्लाम अंसारी, सचिव उदय अग्रवाल तथा अन्य...

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा पतरातू प्रखंड कमेटी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को भुरकुंडा स्थित प्रखंड कार्यालय में हुआ। इसमें सांगठनिक विस्तार और सशक्तिकरण पर चर्चा के बाद पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पतरातू प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष झलकू में बेदिया, उपाध्यक्ष इस्लाम अंसारी, योगेंद्र यादव, सचिव उदय अग्रवाल, संगठन सचिव दौलत सिंह और कोषाध्यक्ष नरेश बेदिया को बनाया गया। मौके पर नवमनोनित अध्यक्ष झलकू बेदिया ने कहा कि पार्टी को और ज्यादा सशक्त बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं सचिव उदय अग्रवाल ने कहा कि संगठन का विस्तार कर सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका उद्देश्य होगा। सम्मेलन में संजय वर्मा, मुकेश राउत, सोनाराम मांझी, हरिलाल बेदिया, वीरेंद्र यादव, रंजीत बेसरा चरेंद्र बेदिया, अलीम अंसारी, लखन मुंडा, सीताराम मुंडा, रंजीम मिश्रा, अलीम अंसारी, इमामुल अंसारी, जयप्रकाश बेदिया, विजेंद्र यादव, नरेश गंझू,, राजेंद्र बेदिया, रमेश प्रसाद अनिल एक्का, शिवनारायण प्रसाद, सीताराम बेदिया, संजीत राम, राजकुमार महतो, चित्रकुट महतो, एतो बास्के, गीता विश्वास, पिंकी मिश्रा, विजय राम, भुनेश्वर उर्फ भुन्नू, बरतू करमाली, गुलाम नवी, सज्जादअंसारी, जीतलाल टुड्डू, भोलू हासमी आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।