Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand Livelihood Employees Union Protests for Two Key Demands

काला बिल्ला लगाकर जेएसएलपीएस कर्मियों ने किया प्रदर्शन

- प्रथम दिन दो सूत्री मांगों के समर्थन में आवाज किया बुलंद झारखंड, रामगढ़झारखंड, रामगढ़झारखंड, रामगढ़झारखंड, रामगढ़झारखंड, रामगढ़

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 9 May 2025 12:31 AM
share Share
Follow Us on
काला बिल्ला लगाकर जेएसएलपीएस कर्मियों ने किया प्रदर्शन

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ दो सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलनरत है। इस दौरान प्रथम दिन झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के आह्वान पर संघ के महामंत्री राजपति महतो एवं झारखण्ड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ रामगढ जिला इकाई के अध्यक्ष प्रेमचंद कोटवार के आगवाई में जेएसएलपीएस कर्मचारियों ने जिला के छह प्रखंडों में काला बिल्ला लगाकर काम किया। इस दौरान अब तक मांग पूरी नहीं होने पर रोष व्यक्त किया गया। अपने मांगों के समर्थन में सभी एकजुट दिखे। दो सूत्री मांगों में जेएसएलपीएस में एनएमएमयू नीति लागू करने और सभी प्रवासी कर्मचारियों का गृह वापसी सुनिश्चित करने की मांग शामिल है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजदीप कुमार, लखन शर्मा, आरती कुमारी, राकेश कुमार, इन्द्रजीत प्रसाद, तारा कुमारी, विकास कुमार, महेंद्र कच्छप, नरेन्द्र महतो, विनय कुमार, सिकंदर महतो, अरुण कुमार, देवन्ती कुमारी, ओम प्रकाश कुमार, संदीप, भूपेंद्र, अनिल, अम्मानुल्ला, सुन्दर लाल, विनय कुमार, महादेव, अनीता महतो, अमिता कुमारी, सचित, इदिशा, उर्मिला देवी, देवनारायण महतो, वीरेंदर सिंह, अशोक रजक, श्यामलाल की मुख्य भूमिका रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें