Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsJharkhand Cultural Festival 2025 Vikrant Gupta Honored with Service Award for Social Contributions

विक्रांत गुप्ता झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित

अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड रांची की ओर से सरकारी बालिका विद्यालय डाक बंगला खूंटी के सभागार में आयोजित 30वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 24 Feb 2025 01:47 AM
share Share
Follow Us on
विक्रांत गुप्ता झारखंड सेवा सम्मान से सम्मानित

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ झारखंड रांची की ओर से सरकारी बालिका विद्यालय डाक बंगला खूंटी के सभागार में आयोजित 30वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में झारखंड सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें रामगढ़ के कर्णधार सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के संस्थापक विक्रांत गुप्ता को झारखंड सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। विक्रांत गुप्ता ने मौके पर बताया कि 2010 से सामाजिक कार्य करना शुरू किया। इसके तहत रामगढ़ सहित आसपास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों की सेवा की। जरूरतमंद को रक्त, कपडा एवं खाद्य सामग्री प्रदान की। इसके अलावा अन्य कई सामाजिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य के साथ-साथ सांस्कृतिक, फिल्मी क्षेत्र में भी काम किए। उन्होंने कहा कि कई बॉलीवुड एक्टर के साथ काम किया। जिसमें मुख्य रुप से रवि किशन, अक्षय ओबेरॉय, राकेश श्रीवास्तव, जिशान कादरी, अनुप्रिया गोयनका जैसे बड़े एक्टर प्रमुख है। बताते चले कि विक्रांत गुप्ता की ओर से लिखित, अभिनीत, और डायरेक्ट किया गया फिल्म स्माइल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित किया गया। साथ वे बच्चों एवं बच्चियों को अभिनय भी सिखाते है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें