समाज में उल्लेखनीय काम के लिए वैली ने महिलाओं को किया सम्मानित
रामगढ़ में रोटरी दामोदर वैली द्वारा विश्व महिला दिवस मनाया गया। अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और सचिव मनप्रीत सिंह ने समारोह का संचालन किया। डॉ महालक्ष्मी प्रसाद और डॉ ममता मनीष सिन्हा को नारी सम्मान से...

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रोटरी दामोदर वैली की ओर से होटल सैनी के सभागार में विश्व महिला दिवस मनाया गया। अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और सचिव मनप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से की। जबकि, संचालन पूनम सिंह ने किया। समारोह में सिविल सर्जन रामगढ़ डॉ महालक्ष्मी प्रसाद को चिकित्सा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए, राष्ट्रीय कवित्री डॉक्टर ममता मनीष सिन्हा जो एक जानी मानी साहित्यकार सह कवित्री एवं संगीत कला की शिक्षिका पदमा सिंह को नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में समाजसेविका पूनम सिंह ने अपने जन्म दिवस पर रोटरी दामोदर वैली क्लब की तरफ से केक काटा। आयोजन को सफल बनाने में रोटेरियन भास्कर दत्ता, रोटेरियन हरक चंद जैन, रोटेरियन सुभाष जैन, रोटेरियन धीरज सिंह, रोटेरियन दीप दत्ता, रोटेरियन अर्चना महतो, रोटेरियन डॉक्टर राजीव गुप्ता, रोटेरियन देवांशु सहाय, रोटेरियन राम प्रवेश गुप्ता, रोटेरियन निलेश गुप्ता, सहित अन्य अन्य लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।