महिलाओं के लिए बेहतर : विधायक
रामगढ़ में विधायक ममता देवी ने टीएसएस द सिल्वर सीजर ब्यूटी सैलून का उद्घाटन किया। उन्होंने सैलून की संचालिका रूपा सोनी और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि यह सैलून महिलाओं के लिए शहर के...

रामगढ़, निज प्रतिनिधि टेलीफोन एक्सचेंज के निकट टीएसएस द सिल्वर सीजर ब्यूटी सैलून का बतौर मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी ने विधिवत रूप से फीता काटकर व दीप जलाकर शुक्रवार को उद्घाटन किया। इससे पूर्व विधायक के आगमन पर सैलून के संचालिका रूपा सोनी व विवेक वर्मा ने बुके देकर स्वागत किया। मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि इस तरह का सैलून शहर के बीचों बीच खुलना महिलाओं के लिए बेहतर है। उन्होंने दुकान की संचालिका और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, पंकज तिवारी, घनश्याम वर्मा, बिंदु देवी, आशीष कुमार, प्रीति सोनी, रूबी सोनी, स्वाति सोनी, गगन करमाली, आनंद कुशवाहा, बलराम साहू, गौरी शंकर महतो, छोटेलाल राम आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।