बड़काचुंबा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया
गिद्दी, निज प्रतिनिधि।बड़काचुंबा में सोमवार को पूर्व मुखिया सुमित्रा देवी और संतोष मोदी ने होली मिलन समारोह का आयो

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़काचुंबा में सोमवार को पूर्व मुखिया सुमित्रा देवी और संतोष मोदी ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व मुखिया सुमित्रा देवी और समाजसेवी संतोष मोदी ने कहा कि होली भाईचारगी का पर्व है। इस अवसर पर पंसस गुंजन देवी, विनोद तिवारी, प्रभात बेलथरिया, प्रेम बेलथरिया, श्रीकांत तिवारी, पुरंजय मिश्रा, किशोर चौरसियाउमेश ठाकुर, लाका बेदिया, बैजनाथ बेदिया, निरंजन महतो, जतरू महतो, बालेश्वर घटवार, राजू बेदिया, सिकंदर बेदिया, राजेंद्र, अशोक गोस्वामी, रवि, पवन, सुरेंद्र कुशवाहा, हितलाल साव, छोटेलाल दास, सकलदेव, शक्ति, वासुदेव, मनोज करमाली, संजय भुइयां उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।