Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Shobha Yatra by Brahma Kumaris on Mahashivratri in Gola

गोला में ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

महाशिवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने गोला में भव्य शोभा यात्रा निकाली। इसमें लक्ष्मी नारायण की झांकी और महिलाओं द्वारा कलश लिए जाने के साथ रथ के आगे चलने का आयोजन हुआ। शोभा यात्रा...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 24 Feb 2025 10:57 PM
share Share
Follow Us on
गोला में ब्रह्माकुमारी बहनों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

गोला, निज प्रतिनिधि। महाशवरात्रि के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने सोमवार को गोला में भव्य शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान रथ पर सवार लक्ष्मी नारायण की मनोरम झांकी निकाली गई। इसमें दर्जनों महिलाएं हाथों में झंडा लिए हुए रथ के आगे आगे सिर पर कलश लिए कतारबद्ध शामिल थी। गोला डभातु स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यालय से शुरु हुई शोभा यात्रा डीवीसी चौक, रजरप्पा मोड़, थाना होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। संस्थान की बीके कल्याणी बहन ने महाशिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अध्यात्म का लक्ष्य आत्मा का कल्याण करना है। शिवरात्रि आत्मा परमात्मा के संबंध को स्मरण करने और दिव्य अवतरण की स्मृति दिलाने वाला त्योहार है। कल्याणी बहन ने कहा जहां सत्य ज्ञान है, वहां पवित्रता है। वर्तमान समय कलियुग का अंतिम चरण चल रहा है। झांकी में रीना बहन, अनिता बहन, कुलंजन भाई, आकाश गुनप्ता व परी कुमारी अलग अलग देवी देवताओं का रूप धारण किए हुए था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें