Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Procession Celebrates Sant Shiromani Ravidas Jayanti in Gola

गोला में रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

गोला, निज प्रतिनिधि।गोला के सोसोकलां व पुरबडीह गांव में गुरुवार को संत शिरोमणि रविदास जंयती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में दलित

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 14 Feb 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
गोला में रविदास जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के सोसोकलां व पुरबडीह गांव में गुरुवार को संत शिरोमणि रविदास जंयती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में दलित समाज के महिला, बच्चों व पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान रविदास टोला स्थित कार्यक्रम स्थल में सुबह के समय पूजा-पाठ, कीर्तन व हवन के बाद आरती कार्यक्रम आयोजित की गई। श्रद्धालु संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के चित्र के समक्ष नमन किया। यह शोभा यात्रा पूजा स्थल रविदास टोला से शुरु होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुन: रविदास टोला पहुंच कर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा में काफी संख्या में युवक युवतियां रथ के पीछे-पीछे चल रहे थे। इस दौरान डीजे की धुन पर युवा नाचते झूमते आगे बढ़ रहे थे। शोभा यात्रा के कारण कुछ देर के लिए रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। शोभा यात्रा को लेकर इंस्पेक्टर पंकज कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस में भारी संख्या में पुलिस बल के जवान साथ चल रहे थे। मौके पर पंचम दास निरंकारी, दिनेश रविदास, उपमुखिया लईक आलम, गुलाम सरवर, सुमंत दास, राजकुमार दास, कुलेश दास, कार्तिक दास, अशोक दास, गोतम दास, योगेंद्र दास, चंदन दास, बसंत दास सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें