Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Launch of Bhojpuri Film Jai Maa Chhinnamasta Razarappa Wali

जय मां छिन्नमस्ता रजरप्पा वाली का हुआ मुहूर्त

रामगढ़ में शुभम फिल्म के बैनर तले भोजपुरी फिल्म 'जय मां छिन्नमस्ता रजरप्पा वाली' का भव्य मुहूर्त हुआ। निर्माता शैलेंद्र कुमार सिंह और निर्देशक विष्णु शंकर बेलू हैं। फिल्म की शूटिंग रजरप्पा और आसपास के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 11 Nov 2024 11:10 PM
share Share
Follow Us on
जय मां छिन्नमस्ता रजरप्पा वाली का हुआ मुहूर्त

रामगढ़, निज प्रतिनिधि शुभम फिल्म के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म जय मां छिन्नमस्ता रजरप्पा वाली का भव्य मुहूर्त सोमवार को बाजार टांड़ स्थित एक आवास में एक सादे समारोह में किया गया। इस फिल्म के निर्माता शैलेंद्र कुमार सिंह है। जबकि, निर्देशक विष्णु शंकर बेलू है। यह भक्ति प्रधान फिल्म है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग रजरप्पा और आसपास के सुंदर लोकेशन पर की जाएगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में राहुल सिंह, अंजना सिंह, रोहित सिंह मटरु, जे नीलम, सूर्य द्विवेदी, उमाकांत राय, संजीव मिश्रा, श्वेता सिंह, ऋतिक कौर आदि हैं। फिल्म के पीआरओ संजय पुजारी, कैमरामैन विजय मंडल, एडिटर गोविंद दुबे, म्यूजिक अभिषेक सिंह और प्रोडक्शन मैनेजर संतोष प्रजापति है। फिल्म की शुटिंग शुरू हो गई है। मौके पर फिल्म के कलाकार आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें