मंडा पूजा हमारी प्राचीन परंपरा है : राजीव
गोला, निज प्रतिनिधि।गोला प्रखंड के महलीडीह गांव में शुक्रवार की रात शिव मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मेला सह छऊ नृत्य का हजारों लो

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के महलीडीह गांव में शुक्रवार की रात शिव मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मेला सह छऊ नृत्य का हजारों लोगों ने लुत्फ उठाया। मेला व छऊ नृत्य का जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहां पहुंचे सांसद प्रतिनिधि को आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा लोक आस्था का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें भगवान शिव और माता पार्वती की श्रद्धा से पूजा व उपासना की जाती है। यह पर्व आस्था और विश्वास का प्रतीक है, इसमें शिवभक्त नंगे पांव अंगारों पर चलकर शिव भक्ति का परिचय देते हैं। उन्होंने कहा कि इस सभ्यता व संस्कृति को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। मंडा पूजा हर साल चैत्र माह में सदियों से मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान शिव को समर्पित है। मौके पर लखी करमाली, कृष्णा कुमार शर्मा, कमल किशोर महतो, अकबर अंसारी, ललन कुशवाहा, सूरज वर्मा, मटन महतो, ननकू महतो, अखलेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, रामकिस्टो महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।