Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsGrand Aasht Mulgun Ceremony Held in Ramgarh with Jain Monks Guidance

अष्ट मूलगुण संस्कार समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु

रामगढ़ में पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर गुरुदेव के शिष्यों द्वारा अष्ट मूलगुण समारोह का आयोजन किया गया। मुनिश्री ने श्रद्धालुओं को जैन धर्म के महत्व का बोध कराया और त्याग करने की प्रेरणा दी। 50...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 31 Jan 2025 01:24 AM
share Share
Follow Us on
अष्ट मूलगुण संस्कार समारोह में शामिल हुए  श्रद्धालु

रामगढ़, निज प्रतिनिधि पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर गुरुदेव के परम् प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 प्रज्ञान सागर महाराज एवं मुनिश्री 108 प्रसिद्ध सागर मुनिराज का प्रवास फिलहाल रामगढ़ में हैं। इस दौरान गुरुवार को मुनि संघ के सानिध्य में अष्ट मूलगुण समारोह का भव्य आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से किया गया। जिसके अंतर्गत मुनि संघ की ओर से श्रद्धालुओं को जैन धर्म की प्रथम श्रेणी मद्य, मांस, मधु एवं पंच उदम्बर फल का परित्याग कराया गया। मुनिश्री ने कहा कि जैन श्रद्धालु को अपने धर्म पालन की प्रथम श्रेणी का त्याग अवश्य कर अपने सच्चे जैनत्व का प्रथम उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। समारोह में कम से कम 50 से अधिक श्रद्धालु ने मुनिश्री के सानिध्य में अष्ट मूलगुण को अपनाने की शपथ ली। त्याग करने वाले श्रद्धालुओं को मुनिश्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। प्रात: काल मुनिश्री के मुखारविंद से शांति धारा कराई गई। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे। समाज के सचिव योगेश सेठी ने मुनिश्री से कुछ दिनों का प्रवास रामगढ़ में करने का आग्रह किया है, ताकि उनके सानिध्य में अधिक धार्मिक कार्यक्रम संपादित हो सके। मौके पर समाज के अध्यक्ष राजेंद्र चुड़ीवाल, राजू पाटनी, संजय सेठी, देवेंद्र गंगवाल, राजेश चुड़ीवाल, सुभाष सेठी, राकेश पांडेय, सुशील चूड़ीवाल, रेणु चुडी़वाल, ममता गंगवाल, पुष्पा अजमेरा, अरुणा जैन, सुनीता सेठी , प्रेमलता काला, श्रीकांता गंगवाल, प्रिया पाटनी, खुशबू चुड़ीवाल, उषा अजमेरा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें